अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर हिन्दू महासभा युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री रुद्रवीर सेना संस्थापक एवं उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी को देश भर से मिली शुभकामनाएं – बी एन तिवारी

0
0


इंदौर , अखिल भारत हिन्दू महासभा युवा प्रकोष्ठ हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम श्री रुद्रवीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव त्रिवेदी को उनके राष्ट्र और समाज के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीते रविवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में बताया कि ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा इंदौर के साऊथ एवेन्यू होटल में आयोजित कार्यक्रम में वैभव त्रिवेदी को सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री शैतान सिंह पाल, प्रख्यात फिल्म अभिनेता रणजीत और बिंदु दारा सिंह के कर कमलों से स्मृति चिन्ह सम्मान के रूप में प्राप्त किया। वैभव त्रिवेदी ने सम्मान ग्रहण करते हुए सम्मान देने के लिए ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में फिल्मी दुनिया की उभरती प्रतिभाओं, राजनीतिज्ञों, समाजसेवकों और चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने नई दिल्ली से वैभव त्रिवेदी को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित पुरस्कार 2024 से सम्मानित होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि वैभव त्रिवेदी ने बहुत ही कम आयु में राष्ट्र सेवा, समाजसेवा और धर्मरक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वो देश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनका सम्मान उनके और देश के युवाओं के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने गोरखपुर से वैभव त्रिवेदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके सम्मान ने केवल उन्हे ही नहीं वरन सम्पूर्ण अखिल भारत हिन्दू महासभा की गौरवान्वित किया है। उनका यह सम्मान एक समर्पित कार्यकर्ता की पहचान है। हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने वाराणसी से अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव त्रिवेदी अपने उत्कृष्ट योगदान से युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने देश के युवाओं से वैभव त्रिवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा से जुड़कर स्वधर्म, स्वराष्ट्र, स्वभाषा, स्वजाति और स्व साहित्य की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रदेश मंत्री संजय भैया सहित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों ने वैभव त्रिवेदी को सम्मानित होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here